विधायक मनोज चावला ने बड़ावदा मंडी में जाकर
सोशल डिस्टेंस का जायजा लिया
बडा़वदा राहुल चौहान की रिपोर्ट
बड़ावदा मंडी में आज क्षेत्र के विधायक श्री मनोज चावला द्वारा मार्केटिंग सोसाइटी बड़ावदा के गेंहू खरीदी केंद्र पर जाकर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया और उचित तोल व्यवस्था के लिए सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक खरीदी केंद्र पर हेंड सेनेटाइजर रखने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने है तु कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देशित किया।कही भी किसी भी स्थिति में किसान भाइयों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इस बात के सख्त निर्देश दिये।साथ में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें