रतलाम प्रेस क्लब की मांग पर आज जिला कलेक्टर ने कोरोना सम्बंधित पत्रकारों की किसी भी समस्या हेतु ब्रीफिंग के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े को अधिकृत किया है । पत्रकार अब कोरोना संबंधी प्रशासनिक व्यवस्थाओं, सूचनाओं तथा जानकारी के लिए श्रीमती भिड़े से फोन पर बात कर सकेंगे ।
रतलाम प्रेस क्लब के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में आज कलेक्टर कार्यालय में जिलाधीश श्रीमती रुचिका चौहान से भेंट कर समाचारों को लेकर आ रही व्यवहारिक कठिनाइयो सहित कई मुद्दों को लेकर मुलाकात की । प्रेस क्लब पदाधिकारियों के सुझाव पर जिलाधीश ने दिन में दो बार सुबह 10 बजे एवम सायं 6 बजे स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करने पर अपनी सहमति जताते हुए जनसंपर्क अधिकारी को इस पर तुरंत अमल करने के निर्देश जारी किए इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी समाचार जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से ही जारी हो ,विशेषकर कोरोना के अधिकृत आंकड़े रिपोर्ट मिलने के बाद समान रूप से सभी समाचार पत्रों,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा न्यूज़ पोर्टलों को जारी हो जाये इस प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा ।
प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए मीडियाकर्मियों द्वारा प्रेषित सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया क्योंकि मीडियाकर्मी अपने सूत्रों से सूचनाएं हांसिल कर प्रशासन के कार्य मे सहयोग ही करता है,कोरोना के खिलाफ मीडिया कर्मी लगातार अपना दायित्वों का निर्वहन कर प्रशासन को सहयोग के रहे है अतः उन्हें भी प्रशासन की ओर से तवज्जो मिलना चाहिए। जिला कलेक्टर ने पत्रकारों विशेषकर इलेक्ट्रिक मीडिया कर्मियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन स्वयं के स्तर पर बाईट देने का प्रस्ताव रखा और कहा कि इलेक्ट्रिक मीडिया का एक ग्रुप बना ले और सभी मीडियाकर्मी प्रतिदिन उस पर अपने प्रश्न डाल दे जिसे जनसंपर्क अधिकारी मुझे फारवर्ड करेंगे और उस आधार पर वे प्रतिदिन निर्धारित समय पर इलेक्ट्रिक मीडिया हेतु बाईट जारी कर देगी । इस पर प्रतिनिधि मंडल ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों से चर्चा कर इस कार्य योजना पर अमल करने की बात कही। इस मौके पर वहां उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी से भी प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा कर लॉक डाउन में आ रही परेशानियों पर चर्चा की ।पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया कि जिले में स्थानीय स्तर पर ही यदि कोई व्यक्ति लॉक डाउन के कारण फंसा हुआ है और उसे जिले में ही स्थित अपने घर जाना है तो वह जा सकता है ।
प्रतिनिधि मंडल में श्री शरद जोशी,तुषार कोठारी,अमित निगम,किशोर जोशी उपस्थित थे।