सेंट्रल बैंक कियोस्क व्दरा घर पहुंच कर की जा रही जनता की सेवा
बड़ावदा से राहुल चौहान की रिपोर्ट
बड़ावदा विश्वभर में चल रही इस भयंकर माहमारी कोरोना संक्रमण ने आमजन के जीवन को अस्त व्यस्त सा हो गया है इसी के चलते नगरवासी को परेशानी नहीं हो और सरकार द्वारा लागू किया गया सम्पूर्ण लॉक डाउन का भी उल्लंघन किसी भी नगरवासियों द्वारा ना हो इसी बात को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कियोस्क संचालक अनिलकुमार सोलंकी द्वारा नगर में घर घर जाकर आमजन के बैंक संबंधित सभी कार्य किये जा रहे और लोगों की मदद की जा रही हैं कियोस्क संचालक अनिलकुमार से चर्चा में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनधन खाते में राहत राशि डाली गई है लेकिन देश इस संक्रामक बीमारी से लड़ रहा है और लोक डाउन के कारण आमजन बैंक जाने में अक्षम है इसी के चलते मेरे मन में लोगों को घर घर जाकर सेवा देने का विचार आया ओर मुझे भी इस प्रकार सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ अनील द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा मोबाइल वाट्सप ग्रुप भी बनाया गया जिसमे नगर के व आसपास के लोगों को जोड़ा गया और सूचनाएं दी जा रही है

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें