सब्जी आपूर्ति व्यवस्था का कलेक्टर ने निरीक्षण किया
RATLAM 13 अप्रैल 2020/ रतलाम शहर के नागरिकों को लॉकडाउन के दौरान वाहनों द्वारा वार्डों में पहुंचकर सब्जियां निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्थानीय सब्जी मंडी पहुंचकर राष्ट्रीय अर्बन लाइवलीहुड मिशन से जुड़ी महिलाओं द्वारा की जा रही सब्जी पैकिंग कार्य का निरीक्षण किया। महिलाओं को मजदूरी राशि मिल रही है साथ ही अपने घर की रसोई के लिए सब्जियां भी मिल रही हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी मौजूद थे।
इस दौरान कलेक्टर ने सोमवार को शहर में की गई सब्जियों की आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियों की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए कार्य योजना पर चर्चा करते हुए रूपरेखा निर्धारित की।
जेल के कैदियों द्वारा भी सब्जी पैकिंग में सहायता की गई
आम नागरिकों को लॉक डाउन के दौरान सब्जियां उपलब्ध करवाने के लिए रतलाम जिला जेल के कैदियों द्वारा भी पैकिंग में मदद की जा रही है। सोमवार को आलू, प्याज, लहसुन के करीब 1500 पैकेट कैदियों द्वारा तैयार किए गए।
Image may contain: one or more people, people standing, shoes and outdoor
Image may contain: 1 person, standing and outdoor