पोती ने जन्मदिन पर दादाजी से मांगा तम्बाकू  छोड़ने का वचन।




सेमलिया से संदीप तलोदिया के साथ शाकिर शाह की रिपोर्ट

नामली- यहाँ 6 वर्षीय एक बेटी ने उसके जन्मदिन के अवसर पर केक काटने से पहले अपने दादाजी से अजीबो-गरीब उपहार मांग लिया,अचानक से बालिका ने केक काटने से पहले दादाजी से कहा दादाजी आप तम्बाकू बहुत खाते हो न,मुझे आज प्रॉमिस करो कि आज के बाद आप नही खाओगे,प्रॉमिस करोगे तभी केक काटूगी।
नामली निवासी सुनील जायसवाल की 6 वर्षीय पोती हितांशी का गुरुवार को जन्मदिन था,लॉक डाउन के चलते परिजन उसके लिए उपहार नही ला पाए,केक भी घर पर ही बनाया गया।
जैसे ही केक काटने के दौरान परिवार एकत्र हुवा,हितांशी ने अपने दादाजी से कहा दादाजी आप तंबाकू बहुत खाते हो न,आज मुझे गिफ्ट में आपकी सारी तम्बाकू दे दो,और ये प्रॉमिस करो कि आज के बाद कभी नही खाऊंगा,में तभी केक काटूगी।
दादाजी ने इतना सुनते ही तम्बाकू उसको सोपते हुवे उसको वचन दिया कि अब नही खाऊंगा,तब जा कर हितांशी ने केक काटा।
उक्त वाक्या छोटा ही सही मगर एक छोटी सी बेटी ने किसी एक को धूम्रपान से मुक्ति दिलाने का जो अवसर चुना,वो किसी दादाजी के लिए बहुत ही नाजुक मोड़ था,60 वर्षीय सुनील जायसवाल ने इसी दिन से धूम्रपान छोड़ने का संकल्प ले लिया।
फोटो- पोती हितांक्षी को तम्बाकू सोपते उसके दादाजी