संमर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ हुआ
बड़ावदा से राहुल चौहान की रिपोर्ट
बड़ावदा लॉकडाउन के चलते समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य रतलाम जिले में प्रारंभ हुआ क्षेत्र में खजुरिया सोसाइटी के अंतर्गत बड़ावदा मंडी में एवं बर्डियागोयल सोसायटी के अंतर्गत ग्राम अर्जला में खरीदी प्रारम्भ हुई लॉजडाउन के चलते इस बार खरीदी केन्द्रो पर भीड़ न हो इसके लिए भोपाल से ही किसानों को सन्देश प्राप्त होंगे। किसान खरीदी केन्द्र पर पहुँचेगे मिली जानकारी के अनुसार प्रारम्भ में छोटे किसानों को इसके लिए प्राथमिकता दी जा रही हैं ।इसके बाद धीरे धीरे सभी किसानों को खरीदी केंद्रों पर सन्देश के माध्यम से बुलाया जाएगा।
उज्जैन जिले को अभी 7 दिन का इंतजार
समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए उज्जैन जिले में किसानों को अभी 7 दिन का ओर इंतजार करना होगा। यदि कोरोना महामारी के मरीजों की संख्या में कमी आती है तो 7दिन के बाद ही इस पर निर्णय होगा कि खरीदी कब से प्रारम्भ हो रही है

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें