मजदूरोंसे भरे कंटेनर को उज्जैन भेजा
कंटेनर में बैटकर रतलाम जिले की सीमा में आए मजदूर के साथ चेक पोस्ट पर तेनात पुलिस वाले
बड़ावदा से राहुल चौहान की रिपोर्ट
बड़ावदा कोरोना महामारी को देखते हुए जनता और प्रशासन का हर एक अंग सतर्क है इसी बीच सूचना मिली है कि उज्जैन रतलाम जिले की सीमा पर बड़ावदा थाना प्रभारी श्री कैलाश सोलंकी की सक्रियता से उज्जैन जावरा मार्ग पर एक कन्टेनर (एच आर 55ए सी 8118)को रोककर उसकी चेकिंग की गई तो ट्रक में 13 मजदूर पाए गए।ट्रक चालक शिरोमणि झांसी ने बताया कि मजदूरों ने उज्जैन बायपास पर रोककर आगे तक छोड़ने की बात कही। मानवता के नाते इन्हें कन्टेनर में बैठा लिया।मौके पर थाना प्रभारी श्री कैलाश सोलंकी, आरक्षक कमल बघेल,महिला आरक्षक नीलू एवं अन्य ने कन्टेनर चालक को वापस उज्जैन जाकर मजदूरों को छोड़ने के निर्देश दिये।जिसके बाद दोपहर तक कन्टेनर वापस उज्जैन के लिये रवाना हुआ।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें