कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने रानीसिंग बॉर्डर पर व्यवस्था का निरीक्षण किया

#RATLAM कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने शुक्रवार को रानीसिंग बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने झाबुआ साइट पर स्थित रानीसिंग बॉर्डर पर तैनात कर्मियों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। लोगों की आवाजाही से अवगत हुए। कलेक्टर ने जिले के इस छोर पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिए कि #सोशल_डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करें। आने-जाने वालों का रिकॉर्ड रखा जाए, उनका मेडिकल चेकअप सुनिश्चित किया जाए।