आश्रय की आवश्यकता वाले लोगों के लिए ताल में पलंग, बिस्तर, भोजन की व्यवस्था
#RATLAM / कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर #लॉकडाउन के दौरान आश्रय की आवश्यकता वाले लोगों के लिए शासकीय भवनों में ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
जिले के ताल में जावरा रोड पर शासकीय महाविद्यालय भवन में भोजन, पेयजल, बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था की गई है। यहां लगभग 100 पलंग तथा 200 बिस्तर के साथ ही पेयजल शौचालय एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। ऐसी ही व्यवस्थाएं जावरा, पिपलोदा, रतलाम आदि स्थानों पर भी की जा रही हैं।
.

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें