सैलाना( निप्र) नगर के वार्ड क्र. 2 के पार्षद हेमन्त जगदीश कुमावत द्वारा वार्ड में स्थति अटल भंडार सहकारी उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया एवं शासन की योजना अनुसार गरीब बेसहारा वर्ग के लोगो को मुफ़्त में राशन दिया जा रहा है उसकी जानकारी सेल्समैन विनोद कसेरा से ली गई साथ ही उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आये इस बात का विशेष ध्यान रखने का कहा गया। एवं उपभोक्ताओं से सोसल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की गई। बतादे की पार्षद कुमावत द्वारा पूर्व में राशन बाटने में लेट लतीफ के चलते उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया था की जरूरतमंदो को जल्द ही मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जाये।