स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तेयार किये 17000 से अधिक मास्क
RATLAM 13 अप्रैल 2020/ रतलाम जिले की ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कोरोना महामारी के बीच अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतर प्रदर्शन किया है। ये महिलाएं जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में मास्क निर्माण कर ग्राम पंचायतो व जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवा रही है।
वर्तमान तक गत 10 दिवस में इन समूह की महिलाओं ने 17 हजार मास्क का निर्माण कर ग्राम पंचायतो को उपलब्ध करवाए है। मास्क निर्माण के कार्य में जिले में कुल 47 समूहों की 113 महिलाएं संलग्न है व अपने लाभ से उपर उठकर ग्रामीण क्षेत्रो में आ रही मास्क की किल्लत को दूर कर रही है। इन महिला समूहों द्वारा इकोफ्रेंडली व रियुजेबल मास्क तैयार किये जा रहे है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उपयुक्त है और 6-8 घंटे उपयोग के बाद एंटीसेप्टिकयुक्त पानी से धोकर फिर से उपयोग किया जा सकता है। महिला समूहों द्वार तैयार एक मास्क की अधिकतम कीमत 10 रु निर्धारित की गई है। समूहों द्वारा मास्क निर्माण निरंतर चालू है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें