#रतलाम_जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में #सम्पूर्ण_लॉकडाउन के दौरान यह रहेगी व्यवस्थाये
----------
धारा 144 के तहत नगरी निकाय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
#RATLAM 14 अप्रैल 2020/ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए रतलाम जिले के नगरीय निकायों ग्रामीण क्षेत्रों ( नगर निगम रतलाम सीमा क्षेत्र को छोड़कर) मैं 15 अप्रैल की प्रातः 6:00 बजे से आगामी 3 मई की रात्रि 12:00 बजे तक के लिए जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत संपूर्ण जिले में लॉक डाउन रहेगा। इस अवधि में सभी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे तथा अपने घरों में ही रहेंगे।
जिले की सभी सीमाएं सील की गई है। किसी भी माध्यम सड़क एवं रेल से जिले की सीमा में बाहरी लोगों का आगमन प्रतिबंधित किया गया है। जिले में निवासरत नागरिकों का जिले की सीमा से बाहर जाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय बंद किए गए हैं। अत्यावश्यक सेवा वाले विभाग इस से मुक्त रहेंगे।
सब्जी, फल, दूध, किराना दुकान प्रातः 7:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक खुली रहेंगी। तत्पश्चात बंद की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र की दुकान वाले होलसेल सामान की आपूर्ति हेतु प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहर में अपने वाहन से आ सकेंगे। सार्वजनिक पुस्तकालयों वाटर पार्क, उद्यान, जिम, कोचिंग सेंटर तथा स्विमिंग पूल बंद रहेंगे।
कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाना प्रतिबंधित की गई है। इमरजेंसी ड्यूटी वाले शासकीय कर्मचारी केवल ड्यूटी के प्रयोजन से प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे लेकिन उक्त कर्मचारियों को अपने साथ आई कार्ड रखना अनिवार्य होगा। सांची दुग्ध स्टाल एवं घर-घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता को अनुमति रहेगी। निराश्रित व्यक्तियों के लिए खाने के पैकेट शासन स्तर व अन्य सामाजिक व सेवा संस्थाओं के माध्यम से बांटे जा सकेंगे। गैस एजेंसी द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर का घर-घर प्रदाय चालू रहेगा तथा प्रातः 7:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक उल्लेखित प्रतिबंध अवधि में ग्राहक स्वयं आउटलेट पर भी जा सकेंगे। उक्त उल्लेखित प्रतिबंध अवधि में समस्त बैंक शाखा प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी साथ ही बैंक ग्राहकों के लिए पानी छाया बैठने की व्यवस्था ग्राहक को आपस में 2 मीटर दूरी बनाए रखने की…
दवाइयों उत्पादन करने वाले उद्योग एवं उसमें काम करने वाले कर्मचारी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे( जिले के भीतर)। धार्मिक उपासना स्थलों को खोलने बंद करने आरती उपासना हेतु केवल संबंधित पुजारी इमाम पादरी ज्ञानी को उपासना स्थल में आवागमन की अनुमति रहेगी। मास्क सैनिटाइजर दवाइयां आवश्यक वस्तुओं को परिवहन करने वाले वाहनों को प्रवेश एवं निकासी जारी रहेगी। न्यूज़पेपर वितरण हेतु प्रातः 6:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक अनुमति रहेगी। जल सप्लाई व्यवस्था आरो वाटर की डिलीवरी की अनुमति रहेगी। पशु पक्षियों के चारा एवं दाना पानी की दुकानें प्रातः 7:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक छूट रहेगी। पंखा कूलर एसी मोटर वाइंडिंग दुकानें केवल होम डिलीवरी कार्य जैसे खरीदी रिपेयर एवं सर्विस की छूट प्रदान की गई है। रबी फसलों की कटाई में प्रयुक्त होने वाले कंबाइन हार्वेस्टर ट्रेक्टर कस्टम हायरिंग आदि कृषि यंत्रों की रिपेयरिंग हेतु मैकेनिक की गैराज दुकान सर्विस सेंटर इत्यादि की समस्त दुकाने प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी। उपार्जन प्रक्रिया में लगे अधिकारी कर्मचारी तथा किसान इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। विभाग द्वारा जारी विस्तृत निर्देश अनुसार कार्य करेंगे आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।
7
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें