रतलाम का सामाजिक सरोकार
RATLAM / कोरोना_वायरस के चलते लॉकडाउन की व्यवस्था में समस्त सशक्त समाज की सहभागिता हेतु - नवीन व्यवस्था 29 मार्च से शुरू की जावेगी।
जो भी व्यक्ति अपने घर के भोजन से , 1 समय की
- 5 रोटी
- 150 ग्राम सूखी सब्ज़ी
- अचार
प्रति व्यक्ति, कम से कम 4 व्यक्तियों के लिये , कम से कम 5 दिवस हेतु देने का इक्छुक हो..
28 मार्च से इसकी जानकारी हमारे #VolunteerTeam को नोट करवा सकेंगे।
इस भोजन को पैक कर सुबह 11 से 12 के बीच तैयार रखें।
इसे हमारा वाहन आकर आपसे लेगा, व ज़रूरतमंद व्यक्तियों तक ऐसे मोहल्लों में स्थानीय volunteer टीम के माध्यम से वितरित किया जावेगा।
जो व्यक्ति 5 दिवस से अधिक दिवस इसमे सहयोग करना चाहे उनका भी स्वागत है।