#RATLAM 23 मार्च 2020/ सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि कोविड –19 एक संक्रमण है जो सीधे अथवा संक्रमित व्यक्ति, वस्तु के संपर्क में आने से फैलता है। यह संक्रमण उपरी सांस, श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है जैसे नाक, गला, फेफडे आदि। कोरोना वायरस की उच्च संक्रामकता किंतु निम्न घातकता दर है। कोविड 19 की घातकता दर केवल 2 से 3 प्रतिशत है। यह 2003 में फैले सार्स (घातक दर 10 प्रतिशत ) एवं 2012 में सामने आए मर्स (घातक दर 35 प्रतिशत) से अत्यंत कम है। वायरस के कारण लगभग 80 प्रतिशत रोगियों में हल्के लक्षण होते हैं और वे 2 सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। अधिकतर समय पर की गई चिकित्सीय देखभाल से ही लक्षणों का उपचार किया जा सकता है। बुजुर्ग लोगों में कोविड 19 का संक्रमण होने की दुगुनी संभावना होती है।
प्राय: कोरोना वायरस से संभावित बीमारी बच्चों एवं युवा वयस्कों में अत्यंत हल्की होती है। कोविड 19 बच्चों में बेहद मंद लक्षण एवं यदाकदा ही प्रकट होता है। 18 साल की आयु से कम बच्चों में केवल 2 प्रतिशत प्रकरण ही प्रतिवेदित है इनमें भी 3 प्रतिशत बच्चों से कम बच्चों में ही गंभीर/जटिल रोग होना पाया गया है। यह हवा के माध्यम से नहीं फैलता जबकि एक व्यक्ति के खांसने या छींकने के समय जो बूंदे गिरती है इन बूंदो के संपर्क में आने पर अन्य व्यक्ति प्रभावित हो सकता है। संक्रमित रोगी के निकट संपर्क से भी यह फैल सकता है । संक्रमित वस्तु / सतहों के संपर्क से भी कोविड 19 फैल सकता है।
कोरोना वायरस के संपर्क से बचने के लिए यदि कोई विदेश यात्रा खासकर कोरोना प्रभावित देशों से लौटा हो तो इसकी जानकारी अस्पताल में देना चाहिए ताकि उसकी उचित जांच, उपचार और 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रखा जा सके। खांसते और छींकते समय हमेशा रूमाल का उपयोग करना चाहिए। हाथ मिलाने के बजाय नमस्कार अथवा आदाब कहकर अभिवादन करना चाहिए। अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोना चाहिए और हाथों को मुंह पर, नाक पर और आंखों पर नहीं छूना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाकर रखना चाहिए। अनावश्यक यात्रा नहीं करना चाहिए। सामाजिक कार्यक्रमों तथा भीडभाड वाले स्थानों पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि भीड भरे स्थानों पर वायरस के तेजी से फैलाव की आशंका बनी रहती है।
जिला संकुल जेल में कोराना वायरस से बचाव हेतु आयुष औषधि का वितरण
जिला संकुल जेल में कोराना वायरस से बचाव हेतु आयुष औषधि का वितरण
रतलाम 23 मार्च 2020/ संचालनालय आयुष म. प्र.भोपाल के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा जिला जेल में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु होम्योपैथिक औषधि (आर्सेनिक एल्बम 30) तथा आयुर्वेदिक औषधि (संशमनी वटी तथा सुदर्शन घन वटी) कैदियों तथा कारागृह स्टाफ को खिलाई गई।
डॉ. बलराजह चौहान, डॉ. आशीष राठौर तथा डॉ. इंतेखाब मंसूरी द्वारा कोरोना वायरस से बचाव एंव नियंत्रण के उपाय छींकने या खाँसते समय कोहनी पर खांसे एंव बीस सेकंड तक अच्छी तरह हाथ का धोए तथा एकदूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखे एवं उचित मात्रा मे पानी पिये आदि उपाय भी बताए गए। कोरोना वायरस से बचाव की रोग प्रतिरोधक औषधि कैलाश यादव, मधु बेंडवाल तथा गिरधारीलाल कुमावत द्वारा वितरित की गई जिसमें 564 बंदियों एंव जेल कार्यालय स्टाफ 31 तथा स्टाफ परिवार 65 लगभग कुल 660 को दवाई दी गई। दवाई वितरण के दौरान संकुल जेल अधीक्षक श्री राजाराम डांगी, उपजेल अधीक्षक श्री वी. पी.प्रसाद एवम् समस्त जेल कर्मचारियों का सहयोग रहा।
आयुष विभाग द्वारा कोरोना वायरस की रोगप्रतिरोधक औषधि का सेवन ज्यादा से ज्यादा नागरिको को करने व अपने पडो़सी को भी सेवन करवाने की अपील की गई है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु औषधि जिला आयुष चिकित्सालय, आयुष विंग, आयुष क्लीनिक कलेक्टर कार्यालय तथा जिले के सभी आयुष औषधालयों में निःशुल्क उपलब्ध है। यह जानकारी अनिल मेहता (प्रभारी शा. आयुष औषधालय हतनारा) द्वारा दी गई है

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें