विश्व शांति के लिये कालिका माता मंदिर परिसर पर होगा विशेष हवन
रतलाम : विश्व का कल्याण हो, शांति हो, इसी भाव को ध्यान में रखकर कालिका माता मंदिर परिसर में विश्वशांति के लिये विद्वानों के द्वारा विशेष हवन शांति की जावेगी।
समाजसेवी कचरू राठौड़ ने बताया की यहा विशेष हवन का आयोजन इसलिये किया जा रहा है कि पूरी दुनिया मे कोरोना वायरस की रोकथाम, आस्ट्रेलिया में भीषण आग से मरे जानवरों, आतंकवाद व अन्य दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु और शहीदों, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में दंगो में मृत/ शहीदों हुए, जैसे कई मामलों के कारण अशांति का भाव बढ़ा है इस अशांति को कम करने के लिये पूरे विश्व मे शांति के लिये यज्ञ किया जा रहा है। साथ आमजन को कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाऊ के लिये जागरूक भी किया जायेगा।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें