रक्तदान है जीवनदान इससे बचती है किसी की जान ।
रतलाम : रक्त की कमी से जूझ रहे सिविल हॉस्पिटल रतलाम मे स्वेच्छिक रक्तदान का आयोजन किया ।
साथ ही ग्रुप के साथियो ने भी रक्तदान कर कुछ हद तक इस कमी को दूर करने का प्रयास किया ।
गर्मी में जहा रक्त की कमी महसूस की जाती है उसका असर अभी से शुरू हो गया है साथ ही परिचितों द्वारा बिना बदले में दिए पेसेंट को ब्लड दिलवाने की वजह से ये कमी होती जा रही थी तब दैनिक भास्कर ने इस खबर को लोगो तक पहुचाया जिसका परिणाम ये रहा कि आज 26 साथियो ने सिविल हॉस्पिटल रतलाम पर आकर स्वेच्छिक रक्तदान किया ।
जिसमे प्रमुख रूप से ग्रुप के सक्रिय सदस्य भाई सुनील गोयल ने इसकी शुरुआत की ओर फिर रक्तदाता आते गए और रक्त के इस महायज्ञ में अपनी आहुति बिना किसी स्वार्थ के देते रहे ।
इस अवसर पर डॉ योगेश जी निखरा ,रक्तमित्र दिलीप के भंसाली , राजेश पुरोहित ,कचरू राठोड़ मो. शोएब शेख , , बादल वर्मा व ब्लड बैंक के नीरज गुप्ता , स्टीफन दीदी , कमलेश जी यादव मीनाक्षी मेडम शर्मा उपस्थित थे ।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें