#RATLAM जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना जनपद पंचायत रतलाम कार्यालय परिसर में स्थित ई दक्ष केंद्र में की गई है। 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07412242400 तथा 8989254487 तथा 104 है। कोई भी नागरिक उक्त नंबरों पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी शिकायत या आपातकाल के विषय में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप नंबर 7415832833 या 9425916802 या 7869573666 या 78798 24547 पर शिकायत या समस्या दर्ज करा सकते हैं। व्यक्ति अपनी सर्दी खांसी या बुखार के बारे में भी जानकारी दे सकता है। फेसबुक पेज https://www.facbook.com/ratlam.against.corona पर भी शिकायतें समस्या दर्ज करा सकते हैं।