आम्बा-कोरोना वाइरस के चलते रतलाम जिले में लोकडाउन का असर ग्रामीण क्षेत्र में तीसरे दिन भी पूर्ण रूप से देखा गया।व्यवसायियों ने आज भी अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे वही एक्का दुक्का लोग ही आवश्यक कार्यो से घर के बाहर निकले।
देश अभी कोरोना की महामारी से पीड़ित हैं ऐसे में ग्रामीण लोग भी अपना सहयोग देने से पीछे नही हट रहे हैं।किसान वर्ग सुबह से ही अपने खेतों में पहुँच जाता है ओर वहा पर भी मुँह पर मास्क एवं कपड़ा बांधकर खेतों में काम कर रहे हैं।वही आदिवासी वर्ग भी इस बात से अछूता नही रहा।आसपास के ग्रामों में सर पर तगारी उठाकर सब्जी बेचकर अपना गुजारा करने वाले भी आदिवासी महिला एवं पुरूष मास्क नही होने के बावजूद अपने मुंह पर कपड़ा एवं गमछा बांधकर जागरूकता का सन्देश देते हुए सब्जी बेच रहे हैं।इधर दूसरी ओर बुधवार से प्रारम्भ होने वाली चैत्र  नवरात्रि पर भी कोरोना वाइरस के चलते बन्द का असर दैवी मन्दिरों पर भी देखने को मिलेगा।क्षेत्र में नवरात्रि में होने वाले अनुष्ठान पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगे।क्षेत्र का प्रसिद्ध नवाबगंज स्थित नवदुर्गा माताजी मन्दिर पुजारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार होने वाले अनुष्ठान एवं गरबा कार्यक्रम कोरोना वाइरस के कारण स्थगित रहेगा।मन्दिर पुजारी के द्बारा ही शांतिपूर्ण तरीके से नो दिन तक देवी भक्ति की जावेगी।पुजारी विजय शर्मा के द्वारा मन्दिर में शतचंडी पाठ के साथ कोरोना जैसी महामारी से देश को बचाने के लिए नो दिन तक देवी आराधना की जाएगी।
दूसरी ओर आम्बा में मंगलवार को खरगोन जिले के बड़वाह से स्थानीय 28 लोगों के वाहन क्रमांक एमपी 10 जी 3656 से ग्राम में आने की सूचना मिली।सूचना मिलने पर स्थानीय ग्राम पंचायत सचिव दिलीप चौहान मोके पर पहुँचे ओर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।सभी 28 लोग आम्बा के स्थानीय निवासी है लेकिन जड़ीबूटियां बेचकर अपनी आजीविका चलाने के लिए अधिकतर दूसरे शहरों एवं राज्यो में घूमते रहते हैं।सूचना मिलने पर पिपलोदा बीएमओ योगेन्द्र सिंह गामड़ अपने टीम सदस्य गजराज सिंह डोडिया एवं अशोक परमार के साथ गांव में पहुचे तथा सभी 28 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।परन्तु किसी मे भी कोरोना वाइरस के लक्षण नही दिखे।लेकिन सभी को 14 दिन तक अपने परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रहने की सलाह दी।जांच के दौरान रिंकी पिता जाफ़र 8 वर्ष सर्दी जुखाम से पीड़ित हैं जिसको 14 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा