आम्बा-स्थानीय संजय निकुंज ( नर्सरी ) पर राष्ट्रीय महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी(मनरेगा) के तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एन.आर.एल. एम) की आम्बा इकाई माँ आशापुरा आजीविका स्वयं सहायता समूह के द्वारा पण्डित सुनील शर्मा के सानिध्य में भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया।विकासखंड प्रभारी एवं उद्यान अधीक्षक सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया मनरेगा के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रोपणी में एक लाख पचास हजार पौधे रोपे जाएंगे तथा बारिश के मौसम में तैयार पौधों को विक्रय किया जाएगा।इस योजना के तहत अभी 15 महिलाओं को जोडा गया हैं।आवश्कतानुसार ओर भी महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। विकासखंड प्रबंधक आरएस परमार ने भी महिलाओं को रोपणी के बारे में जानकारी दी।रोपणी तैयार किए जाने वाले पौधों अनुकूल मौसम,खाद एवं पौधों की प्रजातियों के बारे में समझाया।इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह की सभी सदस्य उपस्थित थी।
आम्बा-शासकीय नर्सरी में भूमि पूजन करती महिलाएं एवं जानकारी देते अधिकारी।