निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर मास्क विक्रय किए जाने पर मेडिकल स्टोर सील किया गया

#RATLAM कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग के अमले द्वारा मेडिकल स्टोर्स की सतत जांच की जा रही है ताकि मास्क तथा सैनिटाइजर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही विक्रय हो।

रतलाम में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा नाज मेडिकल स्टोर की जांच की जाने पर 3 ply मास्क निर्धारित मूल्य 10 रुपए के स्थान पर 20 रुपए में बेची जाने पर कार्रवाई करते हुए आगामी आदेश तक मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया।