निराश्रित, निर्धनों के लिए भोजन संग्रहण व्यवस्था के तहत अब सूखा राशन लेंगे
#RATLAM / #लॉकडाउन के दौरान निर्धनों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए प्रशासन द्वारा भोजन पैकेट संग्रहण व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए अब सूखा राशन लिया जाएगा। जो परिवार 10 दिनों के लिए सूखा राशन देने के इच्छुक हैं उनसे सुखा राशन लिया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी थोड़ी देर पश्चात प्रसारित की जाएगी।
यदि किसी व्यक्ति को रहने के स्थान की समस्या होने पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भवन चिन्हित किए गए हैं। इन भवनों में प्रशासन द्वारा निशुल्क व्यवस्था रहेगी। इस व्यवस्था के तहत रतलाम मे स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में कालिका माता मंदिर, लायंस क्लब,माणक चौक थाना क्षेत्र में त्रिवेणी, मानस भवन, दीनदयाल नगर में धाकड़ धर्मशाला, औद्योगिक थाना क्षेत्र में बड़बड़ हनुमान मंदिर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जावरा में 24 बटालियन का सामुदायिक भवन, विवेकानंद कॉलोनी का सामुदायिक भवन, पिपलोदा में मांगलिक भवन, ताल में नवीन कॉलेज भवन जावरा रोड, आलोट में अंबेडकर भवन, कन्या छात्रावास भवन एवं बरखेड़ाकला में बालक छात्रावास भवन निर्धारित किया गया है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें