आम्बा-जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई किसानों के खेतों में तेजी से चल रही है। कुछ खेतों में गेहूं की कटाई हो चुकी है। कुछ खेतों में कटे हुए गेहूं की नरवाई पड़ी है जो इस समय गर्मी के सीजन में बारूद का काम कर रही है। विशेषकर गेहूं की फसल एवं नरवाई में बिजली के तार एवं खेत में लगे ट्रांसफर से ज्यादा खतरा बना रहता है। मंगलवार दोपहर समीपस्थ ग्राम नवाबगंज में एक बड़ी आगजनी की दुर्घटना होने से बची। नवाबगंज निवासी भेरूलाल पिता गौतम मईड़ा के खेत पर दोपहर में अचानक 11 केवी के बिजली के तारों में शार्ट सर्किट के कारण गेहूं की नरवाई में आग लग गई। गनीमत यह समझो कि किसान ने अपनी सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बचा लिया।जब किसान ने बिजली के तारों से गेहूं की नरवाई में आग लगते देखी वही उसने गांव में सूचना दी। ग्रामवासियों द्वारा आग की सूचना पिपलोदा थाने में दी गई।सूचना मिलते ही पिपलोदा से दमकल ने आकर आग पर काबू किया,जिससे समय रहते हुए बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।किसानो का कहना हैं कि आग को समय रहते नही बुझाया गया होता तो पास के ही खेतो में खड़ी गेंहू की फसल स्वाहा हो जाती।कुछ किसानों का कहना है कि फसलों पर बिजली के तार एवं बीच खेत में ट्रांसफार्मर लगे होने की वजह से फसलों में आग लगने का हमेशा डर रहता हैं। बिजली का ओवरलोड तथा बार-बार स्पार्किंग होना एवं बिजली के झूलते तार खतरों से खाली नहीं होता।किसानों का कहना हैं कि बिजली विभाग को समय रहते खेतों में से गुज़र रहे बिजली के तारों को देखना चाहिए नही तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती हैं।कठिनाई के चक्र से झूझते किसान खेतों में आग का मामला हो या कोई अन्य मामले हो किसान को बार-बार परेशान होना पड़ता है। बोवनी से लेकर कटाई तक के कालचक्र में कई कठिनाइयों का दौर से किसानों को सामना करना पड़ता है।
पिपलोदा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आई एस अधिकारी अंजुल अयंक मिश्र ने घटनास्थल पर पहुँचकर मौका मुआयना किया ओर एकत्रित किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सावधान करते हुए एक स्थान पर एकत्रित न होने की समझाइश दी।
आम्बा-समीपस्थ ग्राम नवाबगंज में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की नरवाई में लगी आग एवं आग पर काबू पाता दमकल।
पिपलोदा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आई एस अधिकारी अंजुल अयंक मिश्र ने घटनास्थल पर पहुँचकर मौका मुआयना किया ओर एकत्रित किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सावधान करते हुए एक स्थान पर एकत्रित न होने की समझाइश दी।
आम्बा-समीपस्थ ग्राम नवाबगंज में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की नरवाई में लगी आग एवं आग पर काबू पाता दमकल।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें