सेवार्थ ने चलाया "कोरोना से डरो-ना" अभियान

कीर्ति वर्रा

जावरा सेवार्थ समाज सेवा समिति द्वारा आज दिनांक 18 मार्च 2020 को "कोरोना से डरो ना" अभियान चलाया गया । कोरोना वायरस जो कि एक आपदा बन चुका है जिस संक्रमण को रोकने के लिए बहुत प्रयास किये जा रहे है तो सेवार्थ समूह द्वारा इस अभियान में 24वी बटालियन में लगभग 250 से 300 जवानों के बीच निःशुल्क फेस मास्क वितरित किये गए एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को ले कर जागरुकता फैलाई ।
बाजार में जो मास्क 20 से 30 रुपए में मिल रहा है और जिसकी लागत मात्र 60 पैसा है उसे सेवार्थ समूह द्वारा तैयार करवा कर निःशुल्क वितरित किये गए ।
इस पहल को करके सेवार्थ समूह समाज मे सजगता एवं जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है ।
इस समारोह में सेवार्थ समूह के अध्यक्ष शुभम सोनी, उपाध्यक्ष रोहित पाटीदार, कोषाध्यक्ष विकास गौड़ एवं दीपेश शर्मा, सदस्य पूजा पाटीदार, कानालाल सोनी, संजू चौहान रहे एवं कमांडेंट आशुतोष बागरी, डिप्टी कमांडेंट एम अजनार, DSP प्रशांत भदौरिया, नीलम कन्नौज, निरीक्षक मानसिंह डामोर, यशपाल खुतरे, उपनिरीक्षक बलराम सोनार्थी, रामरतन गोयल, मेजर शम्भू सिंह एवं डॉ अविनाश यादव मौजूद रहे ।