12 मार्च 2020/ रतलाम जिले में 197 करोड़ 60 लाख 28 हजार रूपए आरक्षित मूल्य वाली 99 देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के लिए कार्यवाही आरंभ की गई है। इसके तहत 12 मार्च को नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ऑनलाइन ई टेंडर खोले गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, जिला आबकारी अधिकारी श्री जगदीश राठी आदि उपस्थित थे। 13 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से दुकानों की नीलामी आरंभ होगी।
चित्र में ये शामिल हो सकता है: 5 लोग, लोग बैठ रहे हैं