जड़वासाकला की महिलाओं ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सें भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
#RATLAM 9 मार्च 2020/ रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम जड़वासाकला की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से भेंट की और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। ग्रामीण महिला-पुरुषों द्वारा कलेक्टर को देश की ख्यात नारियों के चित्रों के साथ कलेक्टर को उनका चित्र भी बड़े फ्रेम में भेंट किया। इस दौरान आई हुई महिलाओं पेमाबाई, वर्दीबाई, राजू भाई पाटीदार, कृष्ण पाटीदार, अनुसूया पाटीदार, सज्जनबाई पाटीदार, रेखाबाई तथा हरिनारायण पाटीदार इत्यादि ने बताया कि उनके गांव में जैविक खेती का अलख जगाया गया है। सभी किसानों द्वारा अपनी भूमि के एक चौथाई हिस्से में जैविक खेती करना शुरू कर दिया हैं। आगे चलकर जैविक खेती का रकबा धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। कलेक्टर द्वारा भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
-----------
धुलेंडी एवं रंगपंचमी पर शुष्क दिवस
रतलाम 9 मार्च 2020/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा 10 मार्च धुलेंडी तथा 14 मार्च को रंगपंचमी के अवसरों पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार धुलेंडी तथा रंगपंचमी पर जिले में सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकान, मद्य भांडागार शाम 5:00 बजे तक बंद रखे जाएंगे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें