पत्‍ते के पत्‍तल दोने के कचरे से लहलहाएगी फसलें

3000 मेहमानों के सहभोज में  ''0'' प्रतिशत प्‍लास्टिक कचरें का उपयोग हुआ

स्‍वच्‍छता और जैविक खेती के प्रबंधन का अनोखा उदाहरण



 रतलाम - एक नागरिक और समाज के रूप में हमारी सबसे बडी जिम्‍मेदारी प्रकृति के साथ समन्‍वय कर जीना और उसी अनुसार जीवन शैली को ढालना है, जैविक और अजैविक पदार्थो के चक्र का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, आज स्‍वच्‍छता और जैविक खेती को बढावा देना हम सब का दायित्‍व है इसी दायित्‍व का निर्वाहन करने के लिये रतलाम जिलें के ग्राम पलसोडा में प्‍लास्टिक के कचरे से मुक्ति के लिये शुरुआत करते हुए समाजसेवी कचरु राठौड़ एवं राठौड परिवार ने अपनी बुआ जी मुलथान निवासी  स्‍व.लीलाबाई राठौड़ के गोरनी कार्यक्रम में लगभग तीन हजार लोगों के सहभोज के आयोजन में जीरो प्रतिशत प्‍लास्टिक उपयोग किया गया । प्‍लास्टिक के पत्‍तल दोने के स्‍थान  पर परांपरागत पत्‍ते के पत्‍तल दौने का उपयोग किया गया उपयोग उपरांत एकत्रित पत्‍तल दोने को ट्राली में एकत्रित करते हुऐं ग्राम में जैविक खाद निर्माण और जागृति यात्रा निकाली गयी जिसमें बडी संख्‍या में ग्रामीणजन, किसान, महिलाएं और मेहमान शामिल होकर गाजे बाजे के साथ ग्राम में यात्रा निकालकर जैविक खाद का प्रचार प्रसार का संदेश जन जन तक पहॅुचाया तत्‍पश्‍चात यात्रा जैविक खाद निर्माण पिट स्‍थल पर पहॅुची जहॉ विधिविधान से पूजन अर्चन कर पत्‍ते के पत्‍तल दोने के कचरे, गोबर, एवं विभिन्‍न प्रकार के अनुउपयोगी पत्‍ते घोल आदि को मिलाकर जैविक विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में  जैविक खाद निर्माण हेतु पिट तैयार किया गया साथ ही सभी उपस्थित जनों को जैविक खाद और कीटनाशक घोल निर्माण का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया । पिट में 45 से 60 दिनों में प्रकृति अनुकूल जैविक खाद तैयार होगी, जिसें खेतों मे उपयोग किया जायेगा, जिससे खेतों कि उर्वरा शक्ति बढेगी और खेत में जैविक फसल लहलहाएगी।

                    कचरा निस्तारण हेतु एकत्रित आर्गेनिक कचरे को बायो कंपोस्ट में बदल कर लोगों द्वारा उपयोग किए गए खाद्य पदार्थों और पत्‍तल दोने का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए जैविक खाद निर्माण कि पहल कि गयी है,जैविक खाद मिट्टी की ऊर्वरता को स्वाभाविक रूप से बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। यह किसानों की कृत्रिम खाद पर निर्भरता को भी कम करती है। जैविक खाद से बने उत्पादों की बाज़ार में अच्छी खासी कीमत मिलती है।

 कार्यक्रम में  कृषि विभाग के आत्‍मा  परियोजना के उप परियोजना संचालक केशव गोयल और कृषि विभाग कि टीम, विभिन्‍न ग्रामों से पधारें जैविक कृषक, फेमेली फार्मर, जैविक बाजार के प्रतिनिधि, विभिन्‍न समाजसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, किसान, पलसोड़ा राठौड़ समाज के तेजराम राठौड़ ,हीरालाल राठौड़ ,नाना लाल राठौड़, मोतीलाल राठौड़,हरिराम राठौड़,  समाज एंव परिवार जन सहित लगभग 200 ग्रामों के ग्रामीण उपस्थि‍त रहे।