पाटीदार दम्पति ने एक लाख रुपए का नगद दान करके गांव का नाम रोशन किया रतलाम ग्रामीण के ग्राम सालाखेड़ी में दिनांक 27 मार्च 2020 से आयोजित  की जा रही निशुल्क भोजन व्यवस्था के तहत आज दिनांक 30  मार्च 2020 को भी  गरीब परिवार के  व्यक्तियों निसहाय एवं यात्रा करने वाले व्यक्तियों  को भोजन का वितरण किया गया  निशुल्क  भोजन व्यवस्था से प्रभावित होकर  रतलाम ग्रामीण में गांव दन्तोडिया  की निवासी श्रीमती देव कुंवर पाटीदार पति श्री हीरालाल जी पाटीदार  मेटाडोर वाले हाल मुकाम A6 दीनदयाल नगर मेन रोड रतलाम द्वारा क्षेत्रीय विधायक रतलाम ग्रामीण  दिलीप कुमार मकवाना से चर्चा कर  अपने परिवार की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान करने का  अनुरोध किया क्षेत्रीय विधायक दिलीप कुमार मकवाना द्वारा श्रीमती पाटीदार के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए आर्थिक सहयोग प्राप्त करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की श्रीमती पाटीदार ने गरीब निसहाय आर्थिक रूप से कमजोर बीमार एवं यात्रा करने वाले व्यक्तियों को भोजन प्रदान करने हेतु अपने परिवार की ओर से ₹100000 नगद दिलीप कुमार  मकवाना विधायक रतलाम ग्रामीण  को प्रदान किए इस अवसर पर विधायक रतलाम ग्रामीण के साथ  राजेंद्र लाला जाट सालाखेड़ी डॉ कृष्ण कुमार पाटीदार  दन्तोडिया भी उपस्थित रहे विधायक द्वारा बताया गया कि यदि देश एवं जिले के सभी नागरिक इस तरह से इस प्राकृतिक आपदा में अपना सहयोग प्रदान करें तो गरीब एवं मजदूर वर्ग के व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी  विधायक द्वारा अपने विधानसभा के सभी निवासियों से अनुरोध किया कि जिस प्रकार से पाटीदार परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है उससे प्रेरणा लेकर अन्य व्यक्ति भी इस प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान करें ताकि आम जनों को होने वाली परेशानी दूर हो सके विधायक श्री मकवाना द्वारा श्रीमती पाटीदार के परिवार को कोटि-कोटि धन्यवाद प्रदान किया एवं उनका आभार माना साथ ही श्री मकवाना द्वारा अपने क्षेत्र के आम नागरिको से पुनः अपील की है कि वह कोरोना वायरस से लड़ने हेतु राज्य शासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जो लॉक डाउन लागू किया है उसका पूर्णरूपेण पालन करें एवं देश के सच्चे नागरिक होने की मिसाल प्रदान कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें