#स्थानीय_अवकाश
--------------
रंग पंचमी पर 14 मार्च को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश
#RATLAM 12 मार्च 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा एक संशोधित आदेश जारी कर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 14 मार्च रंगपंचमी के अवसर पर संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 22 अगस्त को रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, सैलाना, रावटी, बाजना तहसीलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। 29 अगस्त ढोल ग्यारस के अवसर पर बाजना तहसील में, 1 सितंबर गणेश विसर्जन के अवसर पर जावरा तथा पिपलोदा तहसील में, 2 सितंबर अनन्त चतुर्दशी के दूसरे दिन आलोट तथा ताल तहसीलों में, 17 सितंबर सर्वपितृ अमावस्या पर रतलाम शहर तथा रावटी तहसीलों में, 9 अक्टूबर चेहल्लुम के दूसरे दिन जावरा तथा पिपलोदा तहसील में, 23 अक्टूबर महाष्टमी पर सैलाना तहसील में तथा 24 अक्टूबर महानवमी के अवसर पर रतलाम ग्रामीण तहसील में स्थानीय अवकाश रहेगा।
-----------------
जिले की भांग, भांग घोटा, भांग मिठाई की फुटकर बिक्री की दुकानों के लायसेंसों का निष्पादन
रतलाम 12 मार्च 2020/ रतलाम जिले की 4 भांग दुकानें, 5 भांगघोटा दुकानें एवं 1 भांग मिठाई दुकान कुल 10 दुकानों के लायसेंसों का निष्पादन पृथक-पृथक अथवा समूहों में 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि के लिए नवीन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 17 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से टेण्डर के माध्यम से किया जाएगा। निष्पादन की शर्तें एवं निर्बंधन टेण्डर के समय कलेक्टोरेट सभागृह पर भी पढकर सुनाए जाएंगे। यदि किसी कारणवश 17 मार्च को टेण्डर की कार्यवाही पूरी नहीं हुई तो टेण्डर की कार्यवाही कलेक्टर द्वारा घोषित किसी भी दिन व समय पर की जा सकेगी।
----------------
समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए प्रशिक्षण 18 मार्च को
रतलाम 12 मार्च 2020/ रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारियों के लिए एक प्रशिक्षण 18 मार्च को रखा गया है। प्रशिक्षण में समिति प्रबंधक, गोडाउन मालिक, केंद्र प्रभारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, परिवहनकर्ता तथा उनके डाटा एंट्री ऑपरेटर, नोडल अधिकारी, लेखाकर्मी तथा गुणवत्ता निरीक्षक सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण पुराने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 2:00 बजे से रखा गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विवेक सक्सेना ने बताया कि प्रशिक्षण में रबी उपार्जन साफ्टवेयर संबंधी प्रशिक्षण जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी देंगे। रबी उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी तथा उपायुक्त सहकारिता द्वारा दी जाएगी। गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण गुण नियंत्रक भारतीय खाद्य निगम रतलाम तथा जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी द्वारा दिया जाएगा। परिवहन संबंधी प्रशिक्षण जिला विपणन अधिकारी देंगे। गोडाउन में स्कंध, रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी देंगे। लेखा संबंधी प्रशिक्षण जिला विपणन अधिकारी तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा दिया जाएगा।
-----------------
प्रेक्षक के सहयोग के लिए श्री आर.के. सिंह संपर्क अधिकारी नियुक्त
रतलाम 12 मार्च 2020/ नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्रवाई के लिए सेवानिवृत्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री जे.सी. भट्ट को रतलाम जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, उनका मोबाइल नंबर 94251 88161 है । प्रेक्षक के सहयोग के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री आर.के. सिंह मोबाइल नंबर 940 72 99 683 को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि प्रेक्षक श्री जे.सी. भट्ट रतलाम जिले के भ्रमण पर 16 मार्च से 20 मार्च तक तथा द्वितीय चरण में 29 अप्रैल से 4 मई तक रहेंगे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें