राशिफल 14 मार्च 2020 शनिवार

 मेष राशि :- आज का दिन आपकी जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खान-पान के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

 वृष राशि :- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - हरा है।

 मिथुन राशि :- आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

 कर्क राशि :- आज तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

सिंह राशि :- आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवन-साथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

 कन्या राशि :- आज कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

 तुला राशि :- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

 वृश्चिक राशि :- आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें। आपके जीवन-साथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें। दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

 धनु राशि :- आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। घर खरीदने की योजना स्थगित रखें। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग पीला है।

 मकर राशि :- आज चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। जीवन-साथी के नाम पर संपत्ति प्राप्त हो सकती है। जीवन-साथी का संग आनंद देगा। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

 कुंभ राशि :- आज का शुक्रवार दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अधिक धन कमाएंगे। भाग्य साथ देगा। जीवन-साथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।

 मीन राशि :- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवन-साथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
9919242815 निशुल्क परामर्श उपलब्ध