*सेमलिया में हिंदू मुस्लिम ने एक साथ मिलकर तेजाजी का जन्म उत्सव*

 नामली ‌ग्राम सेमलिया में श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के जन्म उत्सव पर एकता नवयुग मंडल ग्रुप द्वारा भव्य शाही सवारी निकाली व  भगत सिंह ग्रुप द्वारा  पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तेजाजी की झांकी मालीपुरा तेजाजी की गली से शुभ आरंभ होकर आजाद चौक भगत सिंह मोहल्ला सदर बाजार किसान चौक दुर्गा चौक होती हुई पूरा मंदिर पर पहुंची वह उसके बाद 51 दीपों से महाआरती उतारी उसके बाद प्रसादी वितरित की बचपन से लेकर 55 तक के युवा युवती झूमती नजर आ रहे थे खास बात इस झांकी में यह देख रही थी कि हिंदू मुस्लिम ने एक साथ मिलकर तेजाजी की झांकी बना हुआ निकाली जाए
अध्यक्ष अनिल परमार उपाध्यक्ष शाकिर शाह सचिव प्रेम मकवाना रोहित डोडिया आमीन शाह वीशाल डोडिया राहुल गोरी योगेश बारोड

सेमलिया से संदीप तलोदिया की रिपोर्ट