RATLAM 23 फरवरी 2020/ राज्य शासन द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री मदद योजना आदिवासी परिवारों की बड़ी मदद कर रही है। इन परिवारों में जन्म तथा मृत्यु के मौकों पर योजना के तहत मिलने वाले निःशुल्क खाद्यान्न से समाज के सामूहिक भोज के लिए सहायता मिली है। जिले के सैलाना विकासखंड के ग्राम कोटडा के आदिवासी कालू पिता खिमा, कोमलराम पिता जीवाजी को भी मुख्यमंत्री मदद योजना से निःशुल्क गेहूं प्राप्त हुआ है जिससे इनके परिवारों द्वारा आयोजित जाति समाज के सामूहिक भोज में बड़ी मदद हो सकी है।
इसी प्रकार सैलाना विकासखंड के ग्राम हरसोला के जीवणा के परिवार में कन्या जन्म के अवसर पर सामूहिक भोज हेतु शासन द्वारा 50 किलोग्राम गेहूं उपलब्ध कराया गया। कोटडा के कालू तथा कोमलराम के यहां परिजन की मृत्यु पश्चात सामूहिक भोज हेतु 1-1 क्विंटल गेहूं निःशुल्क प्राप्त हुआ है। कालू तथा कोमलराम को सैलाना के जूनावास स्थित सहकारी समिति की उचित मूल्य दुकान से 1 क्विंटल गेहूं प्रदान किया गया हरसोला के जीवणा को भी जूनावास की उचित मूल्य दुकान से 50 किलोग्राम गेहूं निःशुल्क प्रदान किया गया।
सैलाना जनपद पंचायत के सदस्य श्री रमेश राणा जो स्वयं भी आदिवासी हैं वे मुख्यमंत्री मदद योजना की सराहना करते हुए कहते हैं कि आदिवासी परिवारों के लिए मुख्यमंत्री मदद योजना अत्यंत लाभदायक है। आदिवासी परिवारों में मृत्यु के पश्चात 12 वें अथवा 13 वें दिन मौसर होता है जिसमें परिजनों के साथ जाति, बिरादरी के सामूहिक भोज आयोजन में खाद्यान्न की आवश्यकता होती है। जो मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की मदद योजना से मिल रहा है। आदिवासी परिवार में बच्चे के जन्म के पांचवे दिवस जाति, परिवार, बिरादरी के सामूहिक भोज आयोजन में भी खाद्यान्न की आवश्यकता होती है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की मुख्यमंत्री मदद योजना उक्त आयोजनों में आदिवासी परिवारों के लिए बड़ा सहारा बनी है।
------------------------
सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान 3 मार्च तक
------------------------
सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान 3 मार्च तक
रतलाम 23 फरवरी 2020/ प्रदेश में 17 फरवरी से सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान 3 मार्च तक चलेगा। वर्ष 2025 तक देश से टीबी रोग उन्मूलन के लिए कदम बढ़ाते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा। तीन सदस्यीय खोजी दल की टीम बनाई गई है जो घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों के आधार पर संभावित टीवी मरीजों को चिन्हित करेगी तथा उनकी खकार की जांच नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में कराएगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें