आम्बा,मचुन,बड़ौदा, शेरपुर, दौलतपुरा सहित आसपास के गांव के किसान इन दिनों नीलगाय के झुंड से रबी फसलों की बर्बादी से परेशान है। खेत में लगी रबी फसलों को नीलगायों के द्वारा अत्यधिक नुकसान पहुंचाने से किसानों को इससे निपटने का कोई उपाय नहीं सुझ रहा है। इस संबंध में मचुन
गांव निवासी किसान जितेंद्र सिंह राठौर,किशोर पाटीदार ने बताया कि पिछले पांच -छह सालों से इस इलाके में नीलगाय के झुंड आ रही है और इस मौसम में खेतों में लगी फसलें एवं बगीचे में लगे पौधे को नष्ट कर रही है।इस क्षेत्र में कुछ दिनों से नीलगायों ने जमकर उत्पात मचाया है। नुकसान को देख किसान बेहाल हो गए हैं। उनके चेहरे पर इसकी पीड़ा साफ झलक रही है। वहीं, किसानों के लगातार ध्यान आकर्षित करने पर भी शासन- प्रशासन इस दिशा में सख्त कदम नहीं उठा रहा है।
कई वर्षों के बाद रबी फसल में किसान को अनुकूल मौसम मिला है। गेहूं, चना, सरसों समेत अन्य फसले खेतों में पककर तैयार हैं। खेतों में लगी फसल देख किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन, नीलगाय के आतंक से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। इनसे फसल को बचाने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं।इस दौरान किसानों ने बताया कि नीलगाय से फसलों को बचाने के लिए वे रतजगा कर रहे हैं। कभी ड्रम बजाकर नीलगाय को भगाने का प्रयास करते हैं तो कभी पेड़ो पर घंटिया बांधकर जतन कर रहे है।
किसानों के अनुसार, उनकी खेतों में कई वर्षों से नीलगायें आ रही हैं। लेकिन,अब वे अधिक नुकसान पहुंचा रही हैं। नीलगाय की झूंड किसानों पर भी हमला कर रही हैं।जैविक कृषक राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि वर्ष 2012 में जल-जंगल-जमीन नामक एक समिति का निर्माण किया गया था।जिसमे रतलाम, पिपलोदा एवं सैलाना तहसील के करीब आम्बा,नांदलेटा,धामनोद,अड़वानीय,मचुन,बड़ौदा, खेड़ी दिवेल सहित 20 ग्रामों का नीलगाय से फसलों को होने वाले नुकसान के बारे सर्वे किया गया था।आज की तुलना में 2012 में नीलगाय की संख्या बहुत कम थी उसके बावजूद फसलों के नुकसान का आंकड़ा 43 करोड़ रुपये था।श्री राठौर ने बताया कि नीलगाय की जनसंख्या वृद्धि के अनुसार एक नीलगाय प्रतिवर्ष दो बार बच्चें को जन्म देती हैं।जिसमे एक बार एक या दो बच्चों को जन्म देती हैं इसी कारण आज हजारों की संख्या नीलगाय खेतों में घूमकर नुकसान पहुँचा रही हैं।लेकिन शासन-प्रशासन ने आज तक किसानों की इस समस्या के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया।इस सीजन में गेहूं,चना,सरसों की फसलों में 50 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है जिसके लिए किसानों ने तहसील कार्यालय में आवेदन भी कर रखे हैं।क्षेत्र के किसानो की मांग हैं कि क्षेत्र मे नीलगायों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही हैं जिसके लिए नर नीलगाय की नसबंदी कर इनको रोका जाए ,वही खेतों पर वायर फेंसिंग के लिए किसानो नें अनुदान की मांग की।कृषि सहायक संचालक भीका वास्के ने बताया कि नीलगाय से सम्बंधित किसानों की समस्या शासन-प्रशासन के संज्ञान में हैं।किसानों की मांगो से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें