शिव का अर्थ ही है कल्याण करना इस बात को धारण करते हुए
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के समीपस्थ ग्राम जड़वासा खुर्द मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें 64 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ शिविर की विशेषता यह थी कि राहुल पाटीदार ने अपनी धर्म पत्नी तथा भगीरथ पाटीदार ने अपनी धर्म पत्नी के साथ रक्तदान कर इस बात का संदेश दिया कि हम भी भगवान भोलेनाथ एवं माँ पार्वती की भाँति जगत के मंगल हेतु कार्य करते रहें
इस अवसर पर मानव सेवा समिति से डॉ इंदरमल  मेहता एवं स्टॉफ जड़वासा से बालकृष्ण पाटीदार, आनंदीलाल पाटीदार,महेश पाटीदार,बसंतीलाल पाटीदार,सन्तोष,  नारायण,पवन,कारूलाल पटेलिया, जयंत पाटीदार ,रामप्रसाद पाटीदार तथा समाजसेवी कचरू राठौड़, रविंद्र पाटीदार आदि उपस्थित थे