स्कूलों में बालिकाओं के लिए टॉयलेट शतप्रतिशत क्रियाशील हो
बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जिले के शासकीय विद्यालयों में जहां बालिकाएं अध्ययनरत हैं वहां शत-प्रतिशत रूप से टॉयलेट क्रियाशील हो, उनकी मरम्मत की आवश्यकता है तो आगामी शैक्षणिक सत्र से पूर्व कर दी जाए। अन्य कार्य भी शैक्षणिक सत्र से पूर्व हो।
----------------
अविवादित नामांतरण बंटवारे के प्रकरण 31 मार्च तक शत-प्रतिशत निराकृत करें
----------
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश
रतलाम 28 फरवरी 2020/ जिले के राजस्व अधिकारियों की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 31 मार्च तक सभी अविवादित नामांतरण तथा बटवारा प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कर दिया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, सभी एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नामांतरण बंटवारा प्रकरणों के निराकरण अभियान में बी 1 का वचन कैंप आयोजित कर किया जाए। इसके लिए ग्रामीणों को पूर्व से सूचित किया जाए। मृतकों के वारिसान का नामांतरण तथा रजिस्ट्री नामांतरण की प्रक्रिया भी तीव्र गति से की जाए। वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर द्वारा लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश तहसीलदारों को दिए गए। आरसीएमएस सॉफ्टवेयर पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा की गई।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें