रतलाम-अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल कार्यक्रम के अंतर्गत जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन भोपाल ने रतलाम जिले के 8 शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। दिल्ली के वैज्ञानिकों ने स्कूलो की विज्ञान से संबंधित अनेक जानकारी देकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया वहीं ग्लोबल किट भी प्रदान किए,जिनके माध्यम से जिले के स्कूलों के विद्यार्थी अब हवा,जल और मिट्टी का परीक्षण करेंगे।
मंगलवार को सागोद रोड़ स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेश मिश्रा ने बताया कि फिलीपींस,भूटान,ताईवान, यू.एस.ए. सहित 22 देशो में योजना संचालित हो रही हैं।वर्तमान में राष्ट्रीय हरित कोर के माध्यम से मध्यप्रदेश में 20 जिलो के 150 विद्यालयों में यह योजना संचालित होगी।राष्ट्रीय हरित कोर योजना अंतर्गत प्रदेश के 150 इको क्लब हेतु चयनित विद्यालयो में ब्लॉक आधारित गतिविधियां वातावरण(हवा),जैव मण्डल (वृक्ष),जैव मण्डल (जल),मृदा मण्डल (मिट्टी) आदि का क्रियान्वयन कर ग्लोबल वेबसाइट पर अपनी प्रविष्टियां दर्ज करा सकेगें।वैज्ञानिक के एस राजपूत ने बताया कि पर्यावरण द्वारा यह कार्य अतिशीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।जिसके माध्यम से स्कूलों बच्चो का वैज्ञानिक दृष्टिकोण बड़ेगा।डीईओ केसी शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी एवं शिक्षकों में वैज्ञानिक परीक्षण जागरूकता, स्वस्थ जीवन हेतु स्वास्थ्य व्यवस्था अनुसंधान एवं जानकारी, मिट्टी,हवा व पानी का पीएच मान, बादलों का आकार,वर्षा मापी जैसे अनेक कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षित करना योजना का उद्देश्य हैं।उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि  शासन के मापदंड अनुसार जिले के 8 शासकीय विद्यालयो को ग्लोबल किट प्रदान कीए गए।जिनमें शा.उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम, शाउमावि धौंसवास,शाउमावि हतनारा(पिपलोदा),शा.बा.उमावि सैलाना,शासकीय उत्कृष्ट उमावि जावरा,शाउमावि बडायला माताजी,शाउमावि बड़ावदा,एवं शा.बा.उमावि आलोट शामिल है।कार्यक्रम को जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना अधिकारी अमर कुमार वरधानी ने भी सम्बोधित किया।
इको क्लब के जिला प्रभारी कृष्णलाल शर्मा के मार्गदर्शन में चयनित विद्यालयों में योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।इस अवसर पर सीमा अग्निहोत्री,शांति लाल कुमावत,कल्पना भटनागर,पुनीत कुमार जैन,जगदीश राठौर आदि इको क्लब प्रभारी शिक्षक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन इको क्लब मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत ने किया।आभार जिला परियोजना अधिकारी अमर कुमार वरधानी ने माना।
संलग्न चित्र:-रतलाम-अंर्तराष्ट्रीय ग्लोबल कार्यक्रम के तहत ग्लोब किट वितरण करते अधिकारी व किट  बारे में जानकारी देते वैज्ञानिक दल।