पिपलौदा-नगर में सन्त शिरोमणि रविदास की जयंती बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई।सर्व प्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश नादेचा,नगर अध्यक्ष अंतरसिंह शरण,कांग्रेस ब्लाक महामंत्री राजेन्द्र जैन ने सन्त शिरोमणी रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।कार्यक्रम के दौरान उद्बोधन में अजाक्स संगठन के तहसील अध्यक्ष अम्बाराम बोस ने सन्त शिरोमणि जी के जीवन पर प्रकाश डाला ।ततपश्चात नगर के रविदास मंदिर प्रांगण से चल समारोहों निकाला गया।चल समारोहों में डीजे की धुन पर समाजजनों ने खूब नृत्य किया।चल समारोह का नगर भृमण के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।चल समारोह मन्दिर प्रागण से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः मन्दिर परिषर पहुँचा।जहा पर सन्त शिरोमणि रविदास जी आरती कर प्रसाद वितरण की गई।व सभी समाजजनो को सविधान पर लिखी पुस्तके वितरण कर बाबा साहब की तस्वीर भेट की गई।रविदास समाज के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र बोस ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले बड़े आयोजन के लिए कल नगर से वाहन रैली निकाली जाएगी ।वाहन रैली रविदास मंदिर से प्रारम्भ होकर शेरपुर आम्बा,करिया, धामनोद होते हुए रतलाम पहुचेगी।
चल समारोह में कांतिलाल बोस,नन्दराम बोस,जुझार बोस,अमरलाल सोलंकी,दिनेश यादव,दुर्गेश बोस,संजय परिहार,पूनमचन्द रागोटा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे
चल समारोह में कांतिलाल बोस,नन्दराम बोस,जुझार बोस,अमरलाल सोलंकी,दिनेश यादव,दुर्गेश बोस,संजय परिहार,पूनमचन्द रागोटा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें