22 फरवरी 2020/ जिले के किसान गेहूं, चना, मसूर, सरसों के समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा खरीदी की जाने हेतु आगामी 28 फरवरी तक पंजीयन कराना सुनिश्चित कर लें, 28 फरवरी अंतिम तिथि है। जिले में अब तक 22 हजार 565 किसानों ने पंजीयन कराया है।
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि इस वर्ष रबी फसल कुल 2 लाख 73 हजार हेक्टेयर में बुवाई की गई है जिसमें विशेषकर गेहूं फसल 2 लाख से अधिक हेक्टेयर में बुवाई की गई है। कृषि उपज मंडियों में भी गेहूं फसल की आवक अधिक रहने की सम्भावना है।
किसान भाईयो से अनुरोध है कि गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन अनिवार्य रूप से कराए। पंजीयन केंद्र पर भूमि रकबा सर्वे नम्बर, समग्र आईडी, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, बैंक का आईऍफ़एस कोड, मोबाइल नम्बर आदि दस्तावेजो के साथ पंजीयन करावे। पंजीयन उपरांत ही समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें