सैलाना(निप्र) वार्ड क्र. 2 के पार्षद हेमन्त जगदीश कुमावत ने एक प्रेस व्यक्त में नगर परिषद प्रभारी C.M.O श्री अरुण पाठक की मनमानी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया आपने बताया कि नगर परिषद कार्यालय द्वारा दिनांक 02-03-2019 को परिषद कार्यालय में पार्षदों का सम्मेलन आहुत किया गया था जिसमे परिषद में विचार के लिए कुछ विषय भी लाये गए थे जिसमें से एक विषय "डोर टू डोर" कचरा संग्रह करने के लिए प्रत्येक घर से उपभोक्ता शुक्ल लगाने का प्रस्ताव भी लाया गया था जो प्रस्ताव सर्वसम्मति से परिषद द्वारा खारिज कर प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया था लेकीन उसके बाद भी परिषद के प्रभारी C.M.O श्री अरुण पाठक द्वारा अपनी मनमानी कर परिषद के प्रस्ताव की अवहेलना कर के नगर के नागरिकों से "120" रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से लागू कर अवैध रूप से वसूली की जा रही है जिससे आम नागरिकों को टेक्स की भारी मार झेलने को मजबुर किया जा रहा है।
आपने माननीय मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी,माननीय नागरीय प्रशासन मंत्री, माननीय मुख्यसचिव,कमिश्नर महोदय उज्जैन एवं जिला कलेक्टर रतलाम को पत्र को पत्र लिख कर शिकायत की तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाए ताकि नगर की जनता पर जो कर गलत तरीके से थोपा गया उससे राहत मिले व शासन की बदनामी होने से बचाया जाए।
सलग्न-:

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें