छोटी छोटी बातों के कारण प्रताड़ित होते शिक्षक / कर्मचारी।
आए दिन देखने में आ रहा है कि छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर शिक्षकों /कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का एक चलन हो गया है।
अभी हाल ही में हाई स्कूल मलवासा के प्राचार्य , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री आर.एन.केरावत को केवल इस कारण से निलंबित कर दिया गया कि उनके विद्यालय में एक स्वयं सेवी संस्था ने वीर सावरकर के फोटोयुक्त रजिस्टर (कापियों) का वितरण कर दिया है। निलंबन के पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि प्राचार्य ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी। अब प्रश्न उठता है कि एक प्राचार्य को अपने विद्यालय में केवल कापी वितरण के लिए भी अपने से उच्च अधिकारियों की स्वीकृति लेना होगी ? जबकि प्राचार्य का पद स्वयं एक जवाबदेही वाला पद होता है, वह स्वयं कई कार्यों की स्वीकृति प्रदान करता है। अभी तक हम भी विद्यालय में जनसहयोग से कई कार्य करवाते रहे हैं।
इसी प्रकार कुछ वर्ष पूर्व एक वरिष्ठ प्राचार्य को इसलिए परेशान होना पड़ा था कि उनके विद्यालय पर हरा रंग पोत दिया गया था।
 क्या इस प्रकार की घटना शिक्षक वर्ग को हतोत्साहित करने वाली नहीं होती है। आज बहुत से शिक्षक या शासकीय कर्मचारी आगे आकर कार्य करने में संकोच करने लगे है। यदि इस प्रकार की घटना होती है तो आगे से कोई भी शिक्षक /कर्मचारी किसी भी जनहित के कार्य या विद्यर्थियों की सुविधा हेतु किए जाने वाले कार्यों के बारें में दस बार सोचेगा।