आम्बा-स्थानीय एकीकृत शासकीय विद्यालय में मंगलवार दोपहर जनपद उपाध्यक्ष श्यामसिंह देवड़ा के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।श्री देवड़ा ने विद्यालय की भौतिक सुविधाएं, कक्षा में शिक्षण कार्य, पोषाहार विद्यालय अभिलेख संधारण आदि का अवलोकन किया और संस्था प्रधान और स्टाफ को विद्यालय विकास एवं बालक-बालिकाओं के अधिगम स्तर उन्नयन एवं नामांकन वृद्धि के लिए सुझाव दिए।कक्षा अवलोकन के दौरान बालकों का अधिगम स्तर परखने के लिए बालकों से प्रश्नोंतर किए और नोटबुको का अवलोकन भी किया।इसमें बच्चों ने सकारात्मक जवाब दिया।श्री देवड़ा ने मध्यान्ह भोजन का भी निरीक्षण किया।जिसमें मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार पाया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरसिंह निनामा,जनशिक्षक प्रदीप वैष्णव, वरिष्ठ शिक्षिका भुवनेश्वरी शर्मा, कैलाशचंद्र पाटीदार, प्रभुलाल झड़वाल, पूनमचंद मुनिया एवं धर्मेंद्र केलवा उपस्थित थे।