रतलाम 4 जनवरी 2020/ जिले में ग्राम पंचायतों द्वारा पोर्टल पर किए जा रहे जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य की समीक्षा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा एक बैठक लेकर की गई जिसमें बताया गया कि जिले के जावरा विकासखंड के मीनाखेड़ा, निंबोदिया, रतलाम विकासखंड के सालाखेड़ी तथा बाजना विकासखंड की केलकच्छ ग्राम पंचायत में जन्म तथा मृत्यु पंजीयन ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है, शेष सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा रहा है। बैठक में जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार ने बताया कि सीआरएस पोर्टल पर जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य विगत 2015 से ऑनलाइन किया जा रहा है, ऑफलाइन पंजीयन वैद्य नहीं है।