एबीवीपी कार्यकर्ता बोले मैं भी सावरकर हूं


प्राचार्य का निलंबन नही रोका तो करेंगे आंदोलन

रतलाम वीर सावरकर के पोस्टर को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एबीवीपी के छात्रों द्वारा वीर सावरकर का मुकुट पहने सैलाना बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया और मैं भी सावरकर हूं के नारे लगाए गए। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था वीर सावरकर के फ़ोटो लगे रजिस्टर बांटने पर प्राचार्य को निलंबित क्यों किया गया । वीर सावरकर एक देश भक्त थे कांग्रेस को उनसे इतनी घृणा क्यों है ।
वीर सावरकर आतंकवादी तो थे नहीं एक देशभक्त थे।  जब कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी बोलते है कि में वीर सांवरकर नही राहुल गांधी हूं। लेकिन हैम  विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बोलते हैं कि मैं भी सावरकर हूं।