#जय_किसान_फसल_ऋण_माफी योजना के तहत आलोट में जनपद स्तरीय कैंप संपन्न
रतलाम 6 जनवरी 2020/ जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत पिंक 1 तथा पिंक 2 आवेदनों के निराकरण के लिए जिले के आलोट में जनपद स्तरीय कैंप संपन्न हुआ। जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित कैंप की श्रंखला में यह अंतिम कैंप था। इसमें लगभग 2400 पिंक 1 तथा पिंक 2 आवेदनों का निराकरण बैंकों द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक श्री मनोज चावला ने भी कैंप का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एलडीएम श्री राकेश गर्ग, उपसंचालक ऋषि श्री जी.एस. मोहनिया, सीईओ जनपद श्री गोवर्धन मालवीय भी मौजूद रहे।
चित्र में ये शामिल हो सकता है: 6 लोग