एक ऐसा दृश्य जिसे देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाएगी आखिर कैसे बचा यह शख्स
एक दिल दहला देने वाली तस्वीर आपके सामने


कीर्ति वर्रा

जिले के ताल में एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें एक मोटरसाइकल सवार को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां पर देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गई जबकि पूरी बस  उस पर से होकर गुजर गई लेकिन ऊपर वाले का करिश्मा देखिए मोटरसाइकिल  वाला  फिर भी बच गया इसे हम ऊपर वाले का करिश्मा ही कह सकते हैं जैसे कि
शांतिलाल आयु 26 वर्ष निवासी ताल डिवीजन अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म होने के कारण से आलोट रोड पर शनिवार को अपने साथी की मोटरसाइकल से उसकी मोटरसाइकल को पीछे से रस्सी से फांद कर उस पर बैठकर कर पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इस दौरान अचानक उसका संतूलन बीगड गया और वो सामने से आ रही निजी यात्री बस की चपेट में आ गया। वह तो गनी मत रही की बस का एक अगला पहिया उसके एक पैर पर फिरा वरना दिल दहला देने तस्वीर देखकर आप समझ सकते हैं कि उस युवक की क्या हालत होती, घटना की तस्वीर देखकर उसके बचने की संभावना कम ही थी | निजी यात्री बस के चालक के विरुद्ध पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना की तस्वीर पिछले शनिवार का है।युवक का उपचार जारी है।