पिपलौदा । राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद तथा तरूण परिषद की बैठक में परिषदों का पुनर्गठन किया गया। वाटिका अध्यक्ष शैलेन्द्र कटारिया तथा श्री संघ उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन की उपस्थिति में किए गए इस पुनर्गठन में तरूण परिषद में अर्पित बर्मेचा को तथा नवयुवक परिषद में महेश बोहरा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवयुवक परिषद में उपाध्यक्ष राजेश भंडारी, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, सचिव जितेन्द्र बाबेल, संगठन मंत्री सुधीर बोहरा, शिक्षामंत्री निलेश नांदेचा, प्रचार मंत्री नवल जैन, सहसचिव जितेश नांदेचा को मनोनीत किया गया तथा किशोर छाजेड़ को संरक्षक व राकेश जैन व प्रफुल्ल जैन को मार्गदर्शक नियुक्त किया गया है।
तरूण परिषद में निमिष छाजेड़ उपाध्यक्ष, परिवेश श्रीमाल को सचिव, कुलदीप गांधी कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री दिव्यांश मोदी, संगठन मंत्री आराध्य नांदेचा, सहसचिव गौतम बाबेल, शिक्षा मंत्री शुभम् भंडारी, सहशिक्षा मंत्री कृष नांदेचा बनाए गए। शेखर बोहरा को संरक्षक तथा राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष कटारिया को मार्गदर्शक नियुक्त किया गया है।
निर्वाचित पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रथम सेवा कार्य करते हुए वर्ष के अंतिम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फलों का वितरण किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रथम सेवा कार्य करते हुए वर्ष के अंतिम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फलों का वितरण किया गया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें