पूर्व मंडल भाजपाध्यक्ष का निधन

भाजपा नगर मंडल ने दी श्रद्धांजलि

पिपलौदा - पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, न.प.एल्डरमैन व गायरी समाज के वरिष्ठ गोपाल धनगर का निधन बुधवार हो प्रातः में हो गया। श्री धनगर का उदयपुर राजस्थान में इलाज चल रहा था जहां पर प्रातः 8:30 बजे उनका देहावसान हो गया। श्री धनगर की अंतिम यात्रा उनके निज निवास वार्ड नंबर 1 से निकली जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए हस्ती मुक्तिधाम पहुची जहाँ पुत्र संजय,शंभूलाल धनगर द्वारा मुखाग्नि दी गई। भाजपा नगर व मंडल द्वारा श्री धनगर को भाजपा के ध्वज के साथ पुष्प गुच्छ व साल ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
अंतिम यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा,पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंतर सिंह शरण,नाथूलाल बोस,नानालाल शाह,पूर्व नप उपाध्यक्ष धन्ना भगत,शंकर चौधरी,बलवंत सिंह,नारायण धनगर,लोकेंद्र सिंह,भेरूलाल सरपंच,भवरलाल धनगर राकोदा आदि उपस्थित थे।