आम्बा-भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं आम्बा राजपरिवार के वरिष्ठ स्वर्गीय विश्वजीत सिंह राठौर की प्रथम पुण्यतिथि पर स्थानीय राजवाड़ा स्थित निवास पर राज परिवार एवं ग्रामवासियों के द्वारा मंगलवार को श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।आयोजित श्रंद्धाजलि सभा में रतलाम जिले सहित क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं आमजन ने श्री राठौर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी।श्रंद्धाजलि सभा को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल लाकड़ ने कहा श्री राठौर मेरे राजनीतिक गुरु थे। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति का अंत हो गया।भाजपा जिला मंत्री सुनील भावसार ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की थी। वे अपनी वाणी से ही लोगों का दिल जीत लेते थे।भेरूलाल पाटीदार धामेडी ने कहा कि गरीबों, वंचितों के उत्थान और कल्याण के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। वे हमेशा ही क्षेत्र की जनता के दिलों में रहेंगे।प्रदेश केशशिल्पी बोर्ड डाइरेक्टर अतुल गोड़ ने कहा कि श्री राठौर सहज,सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा सबके लिए आदर्श रहेंगे।कार्यक्रम के अंत मे दो मिनट को मोन रखकर श्री राठौर को भावपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।राज परिवार द्वारा पुण्यतिथि पर स्मृति स्वरूप गरीबों को कम्बल एवं फल वितरित किए गए।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रितेश जैन,करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र सिंह बरखेड़ी,करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिह,रतन सिंह सिंघाड़ वनरेंजर सैलाना,भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़,जनपद उपाध्यक्ष श्यामसिंह देवड़ा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल,ब्रजेश चौधरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लाखन सिंह चौहान, महामंत्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा,ओपी जोशी आकतवासा,सुरेशचंद्र शर्मा,राधेश्याम बैरागी, लोकेन्द्र सिंह बड़ौदा सहित सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने श्रंद्धाजलि सभा मे श्री राठोर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।श्रंद्धाजलि सभा का संचालन राजेन्द्र राव भोगलेकर शेरपुर ने किया।