पिपलौदा। जैन मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए सकल जैन समाज तथा वाटिका ट्रस्‍ट के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। वाटिका अध्‍यक्ष शैलेन्‍द्र कटारिया ने बताया कि नगर की भूमि सर्वे क्रमांक 820 राजस्‍व रिकार्ड में आदिनाथ जैन श्‍वेतांबर मंदिर के नाम से दर्ज है। जिसका रकबा 0.656 हेक्‍टर है। इस भूमि पर आसपास के भूमि मालिकों ने अवैध रूप से कब्‍जा कर अतिक्रमण कर लिया है। इससे समाजजनों में आक्रोश है। श्री संघ अध्‍यक्ष बाबूलाल धींग ने बताया कि मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण होने की जानकारी ज्ञापन के माध्‍यम से तहसीलदार किरण बरवड़े को दी है। इसका सीमांकन करने का आग्रह किया गया है।