*विकासखंड स्तरीय शिविर में नही बने आयुष्मान भारत कार्ड।*
*147 हितग्राहियो में से मात्र 4 हितग्राहियों को ही बने कार्ड।*
*प्रतिनिधि-धर्मेन्द्र बोस*
पिपलौदा-मध्यप्रदेश निरामयम भारत योजना अंतर्गत पिपलौदा में आयोजित विकासखंड स्तरीय शिविर में आयुष्मान भारत कार्ड के लिए करीब 147 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया लेकिन सर्वर नही चलने से मात्र 4 हितग्राहियों को ही कार्ड योजना का लाभ मिल सका।शेष हितग्राही दिन भर भटकते रहे वही शाम को निराश ही घर लौट गए।
दरसल योजना अंतर्गत सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर चिन्हित हितग्राहियों को पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा का कवच प्रदान करना था लेकिन 147 लोगो के पंजीयन होने के बावजूद मात्र 4 हितग्राहियों को ही इसका लाभ मिल सका व शेष हितग्राही निराश ही लौट गए। कम्प्यूटर आपरेटर नानालाल प्रजापति ने बताया कि सर्वर की परेशानी होने की वजह से मात्र 1 घण्टे ही कार्य हो पाया व 6 हितग्राही के आवेदन किये थे जिसमे से 2 आवेदन फेल हो गए और 4 हितग्राहियों के कार्ड की प्रक्रिया की गई।जिन हितग्राहियों के कार्ड बने है उन्हें अपने कार्ड जिला चिकित्सालय से प्राप्त करना होंगे।साथ ही योजना अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिन डॉक्टरों की ड्यूटी शिविर में लगाई गई थी उनमे से मात्र 2 डॉक्टर ही नजर आए बाकी के स्थान पर दूसरे डॉक्टर की टीम ने करीब 247 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया।इन मरीजो में से करीब 30 गम्भीर बीमारी के मरीजो का चयन कर रतलाम में 24 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय शिविर में भेजा जाएगा।
*शिविर में इन डॉक्टरो की लगाई थी ड्यूटी।*
योजना अंतर्गत शिविर में डॉ रोशन मंडलोई फिजिसियन,डॉक्टर भरत निनामा हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर गोपाल यादव सर्जन,डॉक्टर पारुल त्रिचल स्त्री रोग,डॉक्टर रिसेन्द्र सिसोदिया नेत्र रोग,डॉक्टर देवेंद्र नरगावे शिशु रोग को अपनी सेवाएं देना थी लेकिन इन डॉक्टरो में मात्र दो ही डॉक्टर ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।
*अनुउपस्थित डॉक्टरो की जगह इन डॉक्टरो ने दी अपनी सेवाएं*
शिविर में अनुउपस्थित डॉक्टरो की जगह डॉ प्रतिभा दीक्षित स्त्री एव प्रसूति रोग विशेषज्ञ,डॉ मुकेश डावर सर्जन,डॉ श्रीकांत सिंह ,डॉ कोमल पारेख ने अपनी सेवाएं देकर मरीजो का परीक्षण किया।
*शिविर में इनका भी रहा सराहनीय सहयोग*
शिविर में ब्लॉक मेडिकल आफिसर आर सी वर्मा,डॉक्टर योगेंद्र सिंह गामड,डॉ जितेंद्र पाटीदार,लेब टेक्निशन पुष्पा पुरानिया,एक्सरा टेक्नीशियन श्री मीणा,BEE रामसिंह खराड़ी,बी सी एम कंवरलाल पाटीदार,मलेरिया टेक्निशन अशोक पोरवाल सहित सभी हास्पिटल कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें