पिपलौदा । विद्युत विभाग की गृह ज्‍योति, इंदिरा किसान ज्‍योति योजना तथा सहज भुगतान सेवा की जानकारी ग्राम पंचेवा में दी गई। विद्युत वितरण केन्‍द्र के कनिष्‍ठ अभियंता भावेश कुमार ने बताया कि शासन की विभिन्‍न योजनाओं के तहत ग्रामीणों को सुविधाएं प्रदान की गई है। इसमें विद्युत विभाग समिति के सदस्‍य किशोर व्‍यास ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभ लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही ग्राम में घर बैठे बिल भुगतान किए जाने की व्‍यवस्‍था से भी अवगत करवाया गया। शिविर के दौरान 125 किसान तथा ग्रामीणों के बिलों की 25 हजार से अधिक राशि जमा की गई